Site icon

बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय से महिला अधिवक्ताओं में उत्साह

IMG 20260211 WA0459

#bnnindianews पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव : अधिवक्ता नेहा जॉली कक्कड़ ने भरा दावेदारी का दम
बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय से महिला अधिवक्ताओं में उत्साह

चण्डीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता नेहा जॉली कक्कड़ ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने हेतु आज अंतिम दिन था। उन्होंने चुनाव अधिकारी पूर्व न्यायाधीश जयश्री ठाकुर को अपने नामांकन के कागजात सौंपे। इस दौरान नेहा जॉली कक्कड़ ने सभी बार सदस्यों से अपील की है कि वे उन्हें अपना पहला श्रेष्ठ वरीयता मत देकर समर्थन प्रदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि बार के सदस्यों का सहयोग और विश्वास उन्हें मजबूत नेतृत्व प्रदान करने की प्रेरणा देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों और बार की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद अधिवक्ता नेहा जॉली कक्कड़ ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में व्यापक समर्थन की उम्मीद जताई।
महिला आरक्षित सीट से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने वाली अधिवक्ता नेहा जॉली कक्कड़ पूर्व में जिला बार एसोसिएशन, जगाधरी की संयुक्त सचिव रह चुकी हैं तथा अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उनके मुताबिक वे अधिवक्ताओं के अधिकारों, पारदर्शिता तथा महिला सहभागिता को मजबूती देने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रही हैं।

बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय से महिला अधिवक्ताओं में उत्साह

यहाँ ये उल्लेखनीय है कि इस बार पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में क्षेत्र की विभिन्न जिला एवं तहसील न्यायालयों में प्रैक्टिस कर रही महिला अधिवक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक और उत्साहवर्धक निर्णय सामने आया है। सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसले के बाद अब बार काउंसिल के चुनावों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में 5 महिला सदस्य निर्वाचित की जाएंगी जबकि 2 महिला अधिवक्ताओं को को-ऑप्टेड किया जायेगा। कुल 25 सदस्य निर्वाचित किए जाएंगे, जिनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
अब तक बार काउंसिल के चुनावों में महिलाओं के लिए किसी प्रकार का आरक्षण नहीं था, लेकिन इस ऐतिहासिक निर्णय से महिला अधिवक्ताओं को प्रतिनिधित्व का सशक्त अवसर प्राप्त हुआ है। यह निर्णय फरीदाबाद की एक‌ अधिवक्ता एडवोकेट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद संभव हो पाया।
इस फैसले से प्रदेश की महिला अधिवक्ताओं में उत्साह की लहर है। लंबे समय से चली आ रही मांग अब साकार हुई है, जिससे न्यायिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नया आयाम मिलेगा। अधिवक्ता नेहा जॉली कक्कड़ ने ने कहा कि यह निर्णय न केवल महिला अधिवक्ताओं के लिए बल्कि न्यायिक लोकतंत्र के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के तय चुनावी कार्यक्रम के अनुसार चुनावी अधिसूचना जारी हो चुकी है। नामांकन आज 11 फरवरी तक भरे जाने थे तथा नामांकन जांच 12 फरवरी को होगी एवं 13 फरवरी को नाम वापसी हो सकेगी। तत्पश्चात बार काउंसिल के प्रत्याशियों को मत क्रमांक दे दिए जाएंगे और मतदान 17 व 18 मार्च को होगा।

Exit mobile version