#BNNINDIANEWS
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अंतरिम बजट 2026–27 में सरकार ने इस योजना की राशि में ₹500 प्रति माह की वृद्धि की घोषणा की है।
नए अपडेट के अनुसार,
-
सामान्य वर्ग की महिलाओं को अब हर महीने ₹1,500 मिलेंगे।
-
वहीं SC/ST वर्ग की महिलाओं को ₹1,700 प्रति माह की सहायता दी जाएगी।
यह बढ़ी हुई राशि फरवरी 2026 से लागू हो गई है और इसका लाभ राज्य की 2 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लक्ष्मी भंडार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और परिवार की ज़रूरतों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। सरकार का दावा है कि यह योजना राज्य की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं में से एक है।
सरकार के इस फैसले का महिलाओं में व्यापक स्वागत देखने को मिल रहा है। वहीं, प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और दस्तावेज़ अपडेट रखें, ताकि भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।

