Site icon

सेक्टर 37 तथा 38 की समस्याओं को लेकर डिप्टी कमिश्नर से की मुलाकात

WhatsApp Image 2026 02 02 at 18.26.49

bnnindianewsचंडीगढ़:-सेक्टर 37 तथा 38 के निवासियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव और सचिव ने चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की और इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

सोमवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बीएम खन्ना और सचिव मनीष लांबा ने आज डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ नितिन यादव से मुलाकात की और सेक्टर 37 तथा 38 में चल रही विभिन्न समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए अनुरोध किया।

डिप्टी कमिश्नर नितिन यादव ने इस पर जल्द ही एक्शन लेने और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में भी किसी प्रकार की समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया।

Exit mobile version