Site icon

ह्यूंडई, आईसीसी की साझेदारी, ‘दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर’ कैंपेन लॉन्च

WhatsApp Image 2026 02 02 at 19.25.51

#bnnindianews
चंडीगढ़: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड 2026 के लिए उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में ह्यूंडई मोटर कंपनी की आईसीसी के साथ मल्टी-ईयर प्रीमियर पार्टनरशिप के तहत ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने “दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर” ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया है। यह एक व्यापक, हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रव्यापी ब्रांड कैंपेन है। भारत में क्रिकेट के प्रति गहरे जुनून का जश्न मनाने और साथ ही फैंस एवं ग्राहकों के साथ ह्यूंडई के भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया यह इंटीग्रेटेड कैंपेन ऑन-ग्राउंड अनुभवों, यादगार पलों, डीलरशिप एक्टिवेशन और मास-मीडिया आउटरीच तक फैला है। इसमें खेल, मोबिलिटी और फैनडम को अभूतपूर्व तरीके से साथ लाया गया है।
एच एम आई एल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान के नेतृत्व में यह कैंपेन आईसीसी के साथ ह्यूंडई के जुड़ाव को और मजबूत करता है, साथ ही क्रिकेट के लिए भारत के कभी न खत्म होने वाले प्यार और जुनून के साथ ब्रांड के गहरे कनेक्शन को भी दिखाता है। जाने-माने फिल्म निर्माता वासन बाला (जो जिगरा, मर्द को दर्द नहीं होता, मोनिका! ओ माय डार्लिंग के लिए जाने जाते हैं) द्वारा निर्देशित, यह मुख्य फिल्म एसआरके की कल्ट क्लासिक ‘परदेस’ के आइकॉनिक ट्रैक “ये दिल दीवाना” को नए अंदाज में पेश करके 90 के दशक की यादों को ताजा करती है।
कैंपेन के बारे में बात करते हुए और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस श्री तरुण गर्ग ने कहा, “भारत में क्रिकेट निरंतरता, विश्वास और आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। ये ऐसे मूल्य हैं जो ह्यूंडई में हमारे साथ गहराई से जुड़े हैं। आईसीसी के प्रीमियर पार्टनर के तौर पर एच एम आई एल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ‘दीवाने इंडिया का दीवाना हमसफर’ ब्रांड कैंपेन लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है। यह कैंपेन एक ऐसी सच्चाई से प्रेरित है जिसे नकारा नहीं जा सकता। यह सच्चाई कि भारत में क्रिकेट हर दिन जिया जाता है, स्टेडियम से कहीं ज्यादा। शाहरुख खान के साथ यह ब्रांड फिल्म मैच के उन पलों की भावनाओं को जीवंत करती है, जहां समय थम सा जाता है और पूरा देश एक साथ टकटकी लगाए देखता है। कई मायनों में यह भारत में ह्यूंडई की तीन दशक की यात्रा को दिखाता है, जो विश्वास पर आधारित है, इनोवेशन से प्रेरित है और भारतीय उपभोक्ताओं के साथ गहरे जुड़ाव से बनी है। हम आईसीसी को सफल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हैं और इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह एक्शन देखने के लिए उत्सुक हैं।”
कॉन्टेस्ट का विवरण:
कॉन्टेस्ट की अवधि: 2 फरवरी – 21 फरवरी 2026
एंट्री: फैंस इंस्टाग्राम पर @hyundaiindia को टैग करके और #HyundaiSabseBadaDeewana का इस्तेमाल करके क्रिकेट के लिए अपना प्यार दिखाते हुए वीडियो/तस्वीरें पोस्ट करके इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
इनाम: विजेताओं को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी उठाएगी।

Exit mobile version