#BNNINDIANEWS चंडीगढ़। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी के चंडीगढ़ आगमन पर उत्तराखंड युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं बिज़नेस जर्नलिस्ट श्री धर्मपाल रावत जी ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
टिहरी गढ़वाल विकास परिषद (रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ द्वारा टैगोर थिएटर में आयोजित उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित भव्य कार्यक्रम ‘हिवाली कांठी’ में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल विशेष रूप से पहुंचे
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को देशभर में पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम ने चंडीगढ़ में उत्तराखंड की पहचान और गौरव को और मजबूत किया।

