Site icon

चंडीगढ़ में बसा उत्तराखंड: टैगोर थिएटर में हिवाली कांठी का भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026 01 31 at 20.24.27

#BNNINDIANEWS

चंडीगढ़—टिहरी गढ़वाल विकास परिषद (रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ द्वारा टैगोर थिएटर में उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित हिवाली कांठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल और लोक गायिका मंजू नौटियाल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, चंडीगढ़ के डिप्टी मेयर सहित कई वर्तमान व पूर्व पार्षद, भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान दीपक उनियाल व महासचिव गौतम बिष्ट समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टैगोर थिएटर में इतनी भीड़ उमड़ी कि पार्किंग तक भर गई। रंग-बिरंगे परिधानों, लोकगीतों और कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने माहौल को ऐसा बना दिया मानो पूरा उत्तराखंड चंडीगढ़ में उतर आया हो। कार्यक्रम ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने का सशक्त संदेश दिया।

Exit mobile version