Site icon

गणतंत्र दिवस पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट का 200वां अन्न भंडारा आयोजित

WhatsApp Image 2026 01 28 at 09.09.14

#bnnindianews

पंचकूला, 28 जनवरी 2026:
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी गैर-सरकारी संगठन पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज़-1, औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में 200वें अन्न भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।

अन्न भंडारे में समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों एवं समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस सेवा कार्य का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में समरसता, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

सेवा आयोजन में ट्रस्ट के सभी सदस्य एवं सहयोगी पूरे समर्पण भाव के साथ उपस्थित रहे और अन्न वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से योगदान दिया।

Exit mobile version