डॉ. रमणिक सिंह बेदी लगातार दूसरे वर्ष चंडीगढ़ मेयर चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

#bnnindianews  चंडीगढ़:

शहर के मनोनीत पार्षद डॉ. रमणिक सिंह बेदी को एक बार फिर चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी निष्कलंक छवि, समाज में सम्मानजनक पहचान और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से लंबे समय से जुड़े रहने के कारण प्रशासन ने उन पर पुनः भरोसा जताया है।

डॉ. बेदी की यह नियुक्ति मेयर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मेयर चुनाव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया था, जिससे यूटी चंडीगढ़ की छवि और गरिमा को मजबूती मिली थी। इससे पहले हुए चुनावों को लेकर उपजे विवाद के बाद उनके संतुलित और निष्पक्ष रवैये ने जनता के विश्वास को दोबारा स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी।  IMG 20260102 WA0439

राजनीतिक विश्लेषकों और जागरूक नागरिकों ने भी डॉ. बेदी के कार्य की सराहना की थी। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उनकी दोबारा नियुक्ति पार्टी में उनकी बढ़ती साख और कद को दर्शाती है। स्वच्छ छवि और शिक्षित व्यक्तित्व को देखते हुए भविष्य में उन्हें संगठनात्मक या निर्वाचित पदों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

डॉ. रमणिक सिंह बेदी की पुनर्नियुक्ति का राजनीतिक और सामाजिक हलकों में स्वागत किया जा रहा है और इसे चंडीगढ़ में एक निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु मेयर चुनाव की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version