Site icon

बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी – अजय मित्तल

IMG 20251209 WA0429

#bnnindianews पार्टी के बीएलए2 अपने एरिया के बीएलओ से बेहतर समन्वय बना कर सहयोग करें – फणीन्द्र नाथ

पंचकूला, 9 दिसंबर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा और पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने माता मनसा देवी मंडल के बूथ अध्यक्षों और शक्तिकेंद्र प्रमुखों से भेंट कर बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का जायजा लिया।

मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे अजय मित्तल ने बूथ अध्यक्षों से बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु जनसम्पर्क में तेज़ी लाने का निर्देश दिया। अजय मित्तल ने कहा, भाजपा की अध्यक्षीय प्रणाली में बूथ अध्यक्ष ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। उन्होंने कहा, तमाम सांगठनिक गतिविधिया और चुनावी प्रबंधन बूथ पर ही केंद्रित होता है। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी ने अपने अपने बूथों की चिंता ज़रूर करनी चाहिए। फणीन्द्र नाथ शर्मा ने आईटी के महत्त्व को समझाते हुए शक्तिकेंद्र प्रमुखों को हर शक्तिकेंद्र पर एक आईटी प्रमुख की नियुक्ति का भी निर्देश दिया।

शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तारीफ़ करते हुए कहा की यह कार्यक्रम समाज के हर आयु वर्ग के लिए अत्यंत ही उपयोगी है। फणीन्द्र नाथ ने कहा, बूथ मतदाता सूची में नए वोट जुड़वाने और अन्य त्रुटि संशोधन हेतु पार्टी के सभी बीएलए2 को अपने अपने एरिया के बीएलओ से बेहतर समन्वय बना कर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मंडल प्रभारी अमरेंद्र शर्मा, महामंत्री अमित शर्मा, वैभव मनचंदा सहित मंडल और ज़िले के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

Exit mobile version