Site icon

अमृतसरवासियों ने पाईटैक्स के रंग में रंगा संडे, परिवारों ने पूरे दिन जमकर लिया आनंद

article15587
रविवार को करीब डेढ लाख लोगों ने देखा पाईटैक्स

अमृतसर, 7 दिसंबर।
 पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 19वें पाईटैक्स के दौरान रविवार को शहर वासियों ने जहां खूब मस्ती की वहीं अमृतसर के अलावा तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट व जालंधर से भी भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे। पाईटैक्स में रविवार को बहुत से परिवार ऐसे भी देखे गए जो पूरा दिन यहीं पर रहे।
चैंबर द्वारा यहां चार दिसंबर से 19वें पाईटैक्स का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते रविवार को छुट्टी के दिन भारी भीड़ उमड़ी। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने कहा कि अमृृतसर अंतरराष्ट्रीय महत्व वाला पर्यटक स्थल है। जिसके चलते दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी आज पाईटैक्स में पहुंचे।
यहां लोगों को एक ही छत के तले अपने घरेलू इस्तेमाल के सामान की ढेरों वैरायटी मिल रही हैं। जिसके चलते बहुत से लोग यहां फर्नीचर आदि तक खरीदते देखे गए। महिलाओं ने सूटों तथा घरेलू सजावटी सामान की खरीददारी की तो वहीं दुकानदारों ने अपने उत्पादों का लाइव प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं को वहीं पर टेस्ट करवाया तो खाने के सामान के स्टॉलों पर भारी भीड़ उमड़ी रही।
रविवार को यहां आने वाले लोगों ने फूड कोर्ट में लगे विभिन्न स्टॉल का जमकर लुत्फ उठाया। सर्दी के मौसम में खिली धूप के बीच ज्यादातर लोग यहां परिवारों समेत पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की सीनियर क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि रविवार को यहां करीब डेढ लाख पर्यटक आए हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। सोमवार को मेले का अंतिम दिन है। ऐसे में अंतिम दिन खरीददारी करने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
Exit mobile version