Site icon

एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनी 10 लोगों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025 12 04 at 10.07.18 AM

पंचकूला, 4 दिसंबर- एसडीएम श्री चंद्रकंात कटारिया ने समाधान शिविर में जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर मंें आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।

श्री कटारिया ने गांव जौधपुर के मंदीप की जंगली जानवरांे द्वारा फसलें खराब करने पर संज्ञान लेते हुए वाईल्ड लाईफ विभाग के अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व पीडित की सहायता करने के निर्देश दिए।

एसडीएम लघु सचिवालय के सभागार में आज सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होने समाधान शिविर में 10 लोगों की समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याआंे के समाधान के निर्देश दिए।

श्री कटारिया ने बताया कि समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से  समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से  जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version