Site icon

सात दिवसीय भव्य श्री राम कथा के उपरांत हवन-यज्ञ हुआ सम्पन्न

Screenshot 20251201 073252

(चंडीगढ़) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री राम कृपा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित विशाल सात दिवसीय श्री राम कथा का आज शास्त्र-विधि अनुसार हवन-यज्ञ के साथ समापन हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने यज्ञ में भाग लेकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।यज्ञ के उपरांत, संस्थान के संस्थापक एवं संचालक  आशुतोष महाराज जी की शिष्या, साध्वी मैथिली भारती जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि यज्ञ उस ब्रह्मअग्नि का प्रतीक है, जो ब्रह्मज्ञान द्वारा प्रकट होती है। जब मनुष्य पूर्ण गुरु से ब्रह्मज्ञान की दीक्षा लेकर साधना करता है, तो यह ब्रह्मअग्नि उसके भीतर प्रचंड रूप से प्रकट होकर जन्म-जन्मांतर के कर्म-संस्कारों का क्षय कर देती है। इससे मनुष्य का मन शांत होता है और प्रभु-भक्ति की ओर उन्मुख होता है। आज समाज की अशांति को दूर करने हेतु ब्रह्मज्ञान अत्यंत आवश्यक है, और यह दिव्य ज्ञान केवल समय के पूर्ण संत ही प्रदान कर सकते हैं।हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में  प्रवीण गोयल (सौरव कैमिकल्स),  बजरंग लाल शर्मा (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट),  हेमंत अग्रवाल,  जगदीश महाराज (सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेना) तथा  सतनाम सिंह (एयरोस्पेस इंजीनियर, अमेरिका) ने सपरिवार विधिवत पूजन किया।सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति अर्पित की। कथा की अंतिम सभा में शहरवासियों ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के साधु-संत समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Exit mobile version