Site icon

भारत की प्रगति की धुरी हमारा संविधान, संविधान ने दी भारत को मजबूत प्रशासन और कानून व्यवस्था: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

IMG 20251126 WA0529

 

*भारत की तरक्की का सूत्रधार, संविधान, जिसने दी हमें प्रशासनिक एवं कानूनी शक्ति : अनिल विज*

*झूठ नहीं टिकता, इतिहास गवाह: राम मंदिर का सत्य अब सामने — विज*

चंडीगढ़, 26 नवंबर – संविधान दिवस के अवसर पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारत की निरंतर तरक्की और मजबूत प्रशासनिक ढांचे की असली ताकत हमारा संविधान है।

उन्होंने कहा कि “आज का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इसी दिन हमारे संविधान को लागू किया गया था। देश की हर शासन प्रणाली संविधान के अनुरूप संचालित हो रही है। यदि भारत विश्व मंच पर आगे बढ़ रहा है और हमारी प्रशासनिक व कानूनी व्यवस्था सुदृढ़ है, तो वह हमारे संविधान की ही देन है।”

*राम मंदिर पर ध्वजारोहण — हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण*

राम मंदिर पर ध्वजारोहण को लेकर की गई आपत्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि “प्रधानमंत्री द्वारा राम मंदिर पर ध्वजारोहण हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। जो लोग कहते हैं कि वहां मस्जिद थी — झूठ कभी नहीं टिकता। बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उन्होंने कहा कि विवादित ढांचा हटाए जाने के समय मैं मौजूद था और मैंने स्वयं वहां से भगवान की सैकड़ों मूर्तियां निकलते देखी थीं। यदि यह मस्जिद थी, तो उसमें मूर्तियां क्यों रखी गईं?”

*देश की एकता और व्यवस्था अटूट — किसी के अहंकार से नहीं डिगेगी*

ममता बनर्जी के पूरे देश में भाजपा को हिला देने के बारे में राजनीतिक बयानों पर टिप्पणी करते हुए मंत्री विज ने कहा कि “यह देश को हिलाने की नहीं, बल्कि अहंकार की आवाज़ है। अहंकार हमेशा विनाश का कारण बना है — रावण भी इसका उदाहरण है। भारत की एकता, परंपराएँ और व्यवस्था इतनी मजबूत हैं कि कोई इन्हें कमजोर नहीं कर सकता।”

Exit mobile version