चंडीगढ़ : पंजाब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जरुरतमंद किशोरियों और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जरुरतमंद लड़कियों और महिलाओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए, कैबिनेट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सैनिटरी पैड वितरित करने के लिए 53 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह योजना लाखों लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म संबंधी जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पूरी कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये फैसले राज्य के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।
बाल विकास प्रोजेक्ट के 16 नए पद भरे जाएंगे

