Site icon

अधिक कलेक्टर रेट एवं कई मंदिरों को भूमि आवंटित करने के मामले में हो रही देरी पर जल्द निर्णय लेंगे : गुलाबचंद कटारिया

IMG 20251113 WA0592

Bharat News Network नंदी गौ सेवा सदन पंचकूला के प्रतिनिधिमंडल ने दीपक गर्ग के नेतृत्व में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की

दीपक गर्ग ने चण्डीगढ़ की समस्याओं बारे चर्चा की व चण्डीगढ़ की बेहतरी के उपाय सुझाए

चण्डीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से आज पंजाब राज भवन में हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी एवं समाजसेवी व उद्योगपति दीपक गर्ग की अगुआई में नंदी गौ सेवा सदन, पंचकूला के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की एवं उनसे चंडीगढ़ में गौ सेवा के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करवाने का आग्रह किया जिससे गायों की सुचारु सेवा हो सके एवं गौशाला के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सके।

चण्डीगढ़ में इंडस्ट्री के लिए संसाधन मुहैया कराने एवं चंडीगढ़ को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित करने को लेकर भी उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक से आग्रह किया कि जहां एक तरफ दादरा नगर हवेली, दमन, दीव व सिलवासा जैसे केंद्र शासित प्रदेश में 3300 से ज्यादा इंडस्ट्री काम कर रही है जिससे वहां की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। इस तरह चंडीगढ़ में भी इंडस्ट्री को पुनर्जीवित कर चण्डीगढ़ को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना चाहिए जिससे चंडीगढ़ में रह रहे लोगों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त हो और चंडीगढ़ में उद्योग फले-फूले।

चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात के दौरान दीपक गर्ग ने उन्हें हरियाणा और हिमाचल में इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों और वहां पर उद्योग कैसे बढ़ रहे हैं, इसको लेकर भी जानकारी साझा की जिस पर प्रशासक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस विषय में स्थानीय अधिकारियों से बात कर काम करेंगे और चंडीगढ़ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ उद्योग कैसे विकसित हो इसको लेकर चर्चा करेंगे।

प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को दीपक गर्ग ने अपनी नंदी गौ सेवा सदन गौशाला, पंचकूला में आने का निमंत्रण भी दिया जिसको उन्होंने स्वीकार करते हुए जल्द ही उसके लिए समय देने की बात कही। गर्ग ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने हरियाणा एवं चंडीगढ़ में बेसहारा गायों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करने का काम किया है जिसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी उनके द्वारा जारी किया गया है, जिससे बेसहारा एवं घायल गायों की सेवा हो सकें।

प्रशासक से चर्चा के दौरान उनके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की भी चर्चा की गई जिससे चंडीगढ़ को बेहतरीन शहर बनाने के उनके प्रयासों की चर्चा की गई। पहले के मुकाबले उनके शासनकाल में चंडीगढ़ में लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हुई है और चंडीगढ़ के शहरवासी उनके शासनकाल में काफी खुशहाल हुए हैं।

चंडीगढ़ में कई मंदिरों को भूमि आवंटित करने के मामले में हो रही देरी एवं अधिक कलेक्टर रेट होने को लेकर भी चर्चा की गई जिस पर राज्यपाल ने यह आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही वह अपने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इस पर निर्णय लेंगे।

नंदी गौ सेवा सदन, पंचकूला के प्रतिनिधिमंडल में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक से मुलाकात करने वालों में दीपक गर्ग के साथ समाजसेवी दीपक शर्मा, संजीव कुमार, ओम प्रकाश राय व सुरेंद्र गोयल उपस्थित रहे। चंडीगढ़ की बेहतरी के साथ कई सामाजिक विषयों पर प्रशासक चंडीगढ़ से चर्चा हुई जिसे उन्होंने बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना एवं जल्द ही इस विषय पर काम करने की बात कही।

 

[ 86797 00007 / 86990 23101 / 98761 33111 / 8447740523 ]

Exit mobile version