Site icon

जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन करेगी भाजपा

जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन करेगी भाजपा

जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन करेगी भाजपा

भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत पंचकूला में आगामी रविवार को जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल में व्यवस्था को लेकर विधानसभा अनुसार बैठकों का आयोजन किया गया जिसमे जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री जय कौशिक, अभियान के संयोजक भवनजीत सिंह, सहसंयोजक  के. चन्दन, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, तेजिंदर गुप्ता टोनी, पंचकूला व्यापारी मंडल एवं कमेटी के प्रधान, चेयरमैन, पार्षद, मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठो के संयोजक, जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version