Site icon

पंचकूला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया भाग

Screenshot 2025 09 13 22 08 34 42

पंचकूला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया भाग

Bharat News Network :पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन आज करनाल स्थित डॉ. मंगल सेन सभागार में किया गया। इस बैठक में प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में पंचकूला से भाजपा पंचकूला से भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तजिंदर गुप्ता टोनी महिला मोर्चा की जिला संयोजक अनुराधा पुरी के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाएँ पहुँचीं।

दो बसों में सवार कार्यकर्ताओं का दल पूरे जोश और उमंग के साथ करनाल पहुँचा और कार्यक्रम में शामिल हुआ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतपाल पुणिया, राज्य महासचिव (संगठन) फणिन्द्र नाथ शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अनुराधा पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा समाज के हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और उत्साह से भरे नारे लगाए। सभी ने संगठन को और अधिक मज़बूत करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Exit mobile version