Site icon

GST में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब, त्योहारी सीज़न में मिलेगी राहत

68b875a766a0e gst results 030642412 16x9 1 e1756919533203

GST काउंसिल मीटिंग 2025: अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

Bharat News Network : नई दिल्ली ; GST काउंसिल मीटिंग 2025: अब सिर्फ 5% और 18% टैक्स स्लैब लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता

GST काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब देश में सिर्फ दो प्रमुख GST टैक्स स्लैब रहेंगे – 5% और 18%12% और 28% वाले टैक्स स्लैब खत्म कर दिए गए हैं, और ज्यादातर सामान अब इन दो स्लैब्स में शामिल होंगे। ये नया सिस्टम 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।

क्या-क्या हुआ सस्ता?

👉 यूएचटी दूध, छेना पनीर, पिज्जा ब्रेड, रोटी और पराठा – अब 0% GST, यानी टैक्स फ्री।
👉 शैंपू, साबुन, तेल, नमकीन, पास्ता, कॉफी, नूडल्स – अब सिर्फ 5% GST
👉 कार, बाइक, सीमेंट, टीवी – अब 28% की जगह 18% GST लगेगा।
👉 33 जीवन रक्षक दवाएं, जिनमें 3 कैंसर की दवाएं भी शामिल हैं – अब GST से पूरी तरह बाहर

क्या बदला नहीं?

विलासिता और हानिकारक वस्तुओं (Luxury और Sin Goods) पर अब भी एक अलग टैक्स स्लैब रहेगा, जो 40% का होगा।

सरकार का फोकस: आम आदमी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ये फैसले आम जनता, किसानों और मजदूरों को ध्यान में रखकर लिए गए हैं। सभी राज्यों ने इस प्रस्ताव को पूरी सहमति के साथ मंजूरी दी।

ये भी पढ़ें :  नए टैक्स ढांचे में बड़े बदलाव, आम जनता को मिलेगी राहत

Exit mobile version