Site icon

Cleanliness Camapaign : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व:नायब सिंह सैनी

We will celebrate the festival with joy by making the state clean under the leadership of the Prime Minister Naib Singh Saini 1024x683 1

हरियाणा में 25 सितंबर को होगा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ

Bharat News Network : कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी संकल्प लेते हैं कि प्रदेश को स्वच्छ बनाकर पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। प्रदेश में 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है। देश व प्रदेश में सरकार नॉनस्टॉप तीन गुणा गति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकास राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना होगा। वॉकल फॉर लोकल की नीति को अपनाना होगा, तभी देश विकसित देश बन पाएगा।

सरपंच कुलदीप द्वारा गांव की ओर से 15 मांगों को रखा गया है, जिन्हें संबंधित विभाग को भेजकर पूरा करवाने का काम किया जाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा के गांव कलाल माजरा स्थित बूथ नंबर 195 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कलाल माजरा सरपंच ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के जीवन पर डा.केवल कृष्ण द्वारा लिखी पुरस्कर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा से चुनाव प्रचार का कार्य कलाल माजरा से शुरू किया था। इस गांव ने सरकार बनाने में रिकॉर्ड मतों से सहयोग किया। आज उसी गांव के नगर खेड़ा पर भंडारा का आयोजन है। उन्होंने कहा कि सरपंच कुलदीप द्वारा गांव की ओर से 15 मांगों को रखा गया है, जिन्हें संबंधित विभाग को भेजकर पूरा करवाने का काम किया जाएगा। विकास कार्यों को करवाने में सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। पिछले 10 महीने में गांव में 1 करोड़ 1 लाख रुपए से विकास कार्यों को करवाया जा रहा है।

पीएम ने आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को संदेश दिया है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के तहत देश के करोड़ों लोगों से जुड़ते हैं। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च कार्य करने वाले युवाओं की कहानी देशवासियों को सुनाते हैं ताकि उनसे प्रेरणा लेकर युवा तरक्की के रास्ते पर बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि पीएम ने आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए देशवासियों को संदेश दिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किडनी के मरीजों को सभी सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में डायलिसिस फ्री में किया जा रहा है।

युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। जिन ग्रामीणों ने पंचायती भूमि पर मकान बनाया हुआ था, उन्हें सरकार ने मालिकाना हक दिया है। प्रदेश की 19 लाख महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर मुहैया करवाए जा रहे हैं।इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, सुशील राणा, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, सरपंच कुलदीप सैनी, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, गुलशन सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Exit mobile version