अजय कुमार बने मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चंडीगढ़ स्टेट मीडिया एडवाइजर

चंडीगढ़। मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने अजय कुमार को चंडीगढ़ स्टेट मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संस्था की ओर से विश्वास जताया गया कि अजय कुमार अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। साथ ही, वह मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों तथा संस्था के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संस्था ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव, सक्रियता और समर्पण से संगठन के कार्यों को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर संस्था की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए ईश्वर से आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएं की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »