पंचकूला। Electricity employees’ strike in Haryana ends, हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण के विरोध में चल रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार (23 अक्टूबर, 2026) शाम को दूसरे दिन खत्म हो गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पंचकूला में दूसरे दौर की बैठक के बाद कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।
CM ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद करने का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री की ओर से गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के फैसले को रद करने का आश्वासन मिलने के बाद सहमति बनी। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इस मामले में अब तीन नवंबर को दोबारा बैठक होगी।
बिजली मंत्री अनिल विज ने भी यूनियन नेताओं को बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सरकार के साथ बातचीत के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन फिलहाल समाप्त करने का निर्णय लिया। हालांकि, निजीकरण के फैसले को लेकर अंतिम स्थिति आगामी बैठक में स्पष्ट होने की उम्मीद है।