पंजाब की 15 साल की विकास यात्रा पर PANJ Foundation ने जारी की रिपोर्ट
चंडीगढ़, 8 अक्टूबर। PANJ Foundation ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ‘State of Punjab: Data Story of 15 Years’ नामक रिपोर्ट जारी की। प्रेस क्लब, चंडीगढ़ में जारी रिपोर्ट में पंजाब की अर्थव्यवस्था, वित्त, रोजगार, मानव विकास, अपराध एवं नशीले पदार्थ और पर्यावरण समेत सात प्रमुख क्षेत्रों का 15 वर्षों के आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की राजस्व प्राप्तियों का 98 प्रतिशत से अधिक हिस्सा वेतन, पेंशन, ब्याज और बिजली सब्सिडी पर खर्च हो जाता है। वहीं 2017-18 से 2023-24 के बीच पंजाब में स्नातक बेरोजगारी दर 13.1 प्रतिशत से बढ़कर 16.9 प्रतिशत हो गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2022-23 में पंजाब में प्रति व्यक्ति NDPS मामलों की दर राष्ट्रीय औसत से 4.4 गुना अधिक थी।
PANJ Foundation के विशेषज्ञों ने कहा कि रिपोर्ट का उद्देश्य राजनीतिक चक्रों से परे पंजाब की दीर्घकालिक विकास यात्रा और लगातार बनी संरचनात्मक चुनौतियों को आंकड़ों के माध्यम से समझना है। संस्था ने पंजाब के पुनरुत्थान के लिए दीर्घकालिक और व्यवस्थित नीति की जरूरत पर जोर दिया।
#PunjabNews #PunjabPolitics #Punjab2027 #PANJFoundation #ChandigarhNews #PunjabDevelopment #PunjabReport #Employment #DrugCrisis