चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के आदेशों की पालना शहर में पूरी तरह से हो रही है और उसका असर भी दिख रहा है
आदेशों की पालना करते हुए यूटी साउथ वेस्ट डिवीजन थाना मलोया पुलिस ने मंगलवार को शहर की एसएसपी कँवर दीप कौर, एसडीपीओ धीरज कुमार और थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार के साथ मिलकर ड्रग फ्री इंडिया”कैंपेन के तहत एक स्पेशल पेट्रोलिंग और चेकिंग ड्राइव चलाई। ड्राइव के दौरान थाना मलोया क्षेत्र एरिया के अंतर्गत ड्रग तस्करी में शामिल लोगों और पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज लोगों के घरों को चेक और वेरिफाई किया गया।
घरों की अच्छी तरह से तलाशी ली गई और ऐसे लोगों के पिछले रिकॉर्ड चेक किए गए पुलिस ने हिदायतें दी गईं कि वे आगे से ऐसी एक्टिविटीज़ में शामिल न हों और अच्छा व्यवहार बनाए रखें।उन्हें यह भी चेतावनी दी गई कि अगर वे दोबारा ड्रग बेचने की एक्टिविटीज़ में शामिल पाए गए तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह ड्राइव इलाके को ड्रग फ्री बनाने और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के मकसद से चलाई गई थी।