महिला उद्यमियों के लिए सीआईआई-आईडब्ल्यूएन ने लगाई हैंड्स-ऑन एआई वर्कशॉप

चंडीगढ़: सीआईआई-आईडब्ल्यूएन चंडीगढ़-ट्राईसिटी चैप्टर की ओर से महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए हैंड्स-ऑन एवं इंटरैक्टिव एआई वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन प्रो. रॉकी जगतियानी ने किया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी देने के साथ-साथ वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं के समाधान में इसके प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना था।

इस अवसर पर सीआईआई-आईडब्ल्यूएन चंडीगढ़-ट्राईसिटी चैप्टर की चेयरपर्सन साक्षी कत्याल ने कहा कि एआई केवल नई तकनीक नहीं, बल्कि काम करने के तरीकों को बदलने वाला प्रभावी माध्यम है। महिला उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए यह समय बचाने, कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर परिणाम हासिल करने में मददगार साबित हो सकता है।

कार्यक्रम में को-चेयरपर्सन डॉ. लिपि पाठक भी मौजूद रहीं।प्रो. रॉकी ने जेनरेटिव एआई, एजेंटिक एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स की जानकारी साझा की। प्रतिभागियों को मार्केटिंग, कंटेंट निर्माण, रिसर्च, प्रेजेंटेशन, कोडिंग, डेटा एनालिसिस और ऑटोमेशन में एआई के उपयोग के बारे में बताया गया।

वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने अपने वास्तविक बिजनेस डेटा, दस्तावेजों और कार्य संबंधी समस्याओं के साथ व्यावहारिक अभ्यास किया। सीआईआई-आईडब्ल्यूएन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को नई तकनीक अपनाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए सशक्त बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »