सावन के पहले सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ बम बम भोले के जयकारों से गूंजा

#bnnindianews

चंडीगढ़, 3 अगस्त:पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के मंदिरों में प्रभु भक्तों का तांता लगा रहा। श्रावण मास के पहले सोमवार को सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना

की और समस्त मानव कल्याण की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के चारों पुजारी पंडित हरिकिशन, पंडित शैलेंद्र ,पंडित राहुल, पंडित गोपाल जी भी मौजूद रहे।   शिव भक्तों ने शिवालय में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा की।  इस अवसर पर  मंदिर में खीर मालपुए और जलेबियों का अखंड भंडारा भी प्रभु भक्तों में बांटा गया।

AVvXsEhaFD7M8SLoiF0J1RjL7ben0eMmmFqaxkV8jf MmEzThC pBtw 5CFTL7vcR4v6hmUR58VgCUPr8ajfEG 2I EHYbM8J637mq2Mqb4C qokZSkTYZ2Q136V2zUEXMZJXKa8USaUXBArQ2lCOGHUVe YFE4y4ZwJWp1WME HqIOXobHbSwLjjZS0aj ZnrE
मन्दिर के पुजारी पंडित गोपाल जी ने बताया कि श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन माह को देवों के भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद ही खास माना जाता है।  आज चौथे सोमवार को भी सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अपने आराध्य प्रभु का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी रही। सुबह लगभग 4 बजे मन्दिर का पट खुल गया और मन्दिर प्रबंधन द्वारा विधि विधान से आज सावन के अंतिम सोमवार की पूजा अर्चना की गई।
सनातन धर्म सभा सेक्टर 46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि लंगर का आयोजन समुदाय में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देता है। खीर और मालपुए, सावन के महीने में विशेष रूप से बनाए जाते हैं और ये दोनों ही पकवान भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के महीने के प्रत्येक सोमवार को खीर-मालपुए और जलेबियों का प्रसाद भी बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह  सेवा सुबह 4:00 बजे शुरू होकर देर शाम तक जारी रहती है।  इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया सहित   महासचिव सुशील सोबत, वित्त सचिव राकेश जोशी,अशोक  भगत, ए. एन. त्रिखा, गुलशन निरंकारी, सुमित गुप्ता , के के अरोड़ा, बी बी साहीवाल, संजीव शर्मा और अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रभु भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और विश्व के कल्याण और सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »