#bnnindianews:
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में लिया फैसला
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह तथा लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना उपवास तोड़ा।
वांगचुक ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर लंबी बातचीत के बाद और देश में किसी भी तरह की संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने की अपील की।
इससे पहले जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात की थी। लंबे गतिरोध के बाद उनके अनशन समाप्त होने को बातचीत के जरिए समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।