मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर हरेला हरियाली महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

bnnindianews

देहरादून, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद तथा संस्कृति विभाग की ओर से देहरादून में हरेला हरियाली महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। “सेवा, संकल्प, विकास—रथगामी जनता का विश्वास” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, लोक संस्कृति के संवर्धन और सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और उत्तराखंड की पारंपरिक वाद्य ध्वनियों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पद्म भूषण एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में “हरेला: प्रकृति, संस्कृति और सतत विकास का लोकपर्व” विषय पर विशेषज्ञों ने हरेला की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

IMG 20260715 WA0118

महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, कला, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

IMG 20260715 WA0120

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »