#bnnindianews*चंडीगढ़, 13 जुलाई, 2026:* चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने आरपी-संजीव गोयनका (RPSG) समूह के 15वें स्थापना दिवस का आयोजन सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया।
समारोह की शुरुआत सीपीडीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ब्रजेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया गया।

यह आयोजन कर्मचारियों को एक साथ आने, आपसी सहयोग एवं टीम भावना को और मजबूत करने तथा आरपीएसजी समूह की पिछले 15 वर्षों की उपलब्धियों और गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीपीडीएल के सीईओ ब्रजेश कुमार ने उनके समर्पण एवं प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें इसी उत्साह एवं लगन के साथ कार्य करते हुए चंडीगढ़ के उपभोक्ताओं को विश्वसनीय एवं उपभोक्ता-केंद्रित बिजली वितरण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा परिचालन दक्षता और सेवा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों को अपनाने पर भी विशेष बल दिया।
इस अवसर पर सीपीडीएल कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ‘अंकुर सम्मान’ अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
समारोह का समापन एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों को अपने प्रश्न रखने तथा प्रबंधन के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
*चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) के बारे में:*
चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की विद्युत वितरण एवं खुदरा विद्युत आपूर्ति कंपनी है। आरपी–संजीव गोयनका समूह (RP–Sanjiv Goenka Group) के पावर व्यवसाय का हिस्सा होने के नाते, CPDL विश्वसनीय, सुरक्षित और दक्ष विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक प्रणालियों और सक्रिय उपभोक्ता सहभागिता के माध्यम से उपभोक्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।