गढ़वाल सभा चंडीगढ़ में करेगी 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

चंडीगढ़। गढ़वाल सभा जीरकपुर (बलटाना-ढकोली) की ओर से रविवार, 12 जुलाई को सेक्टर-29ए स्थित गढ़वाल भवन में उत्कृष्ट सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, वाणिज्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के 35 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों तथा भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण सीबीएसई कक्षा 12वीं के कॉमर्स टॉपर एवं वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अभय मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान होगा। इसके साथ ही ट्राइसिटी की प्रसिद्ध कलाकार मिमांसा नेगी और गायक अनुपम पुरोहित अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगे।

सभा के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अलावा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल, कला, विज्ञान, वाणिज्य तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए लंच की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »