भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है

#bnnindianews

भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में सेवा भारती परिसर सैक्टर 29 चंडीगढ़ में 07 जुलाई 2026 को पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: सेवा भारती श्री नरेश जी, उपाध्यक्ष, पंजाब प्रान्त ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि यह पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन रोकने और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं, और वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। श्री राजिन्दर जैन, अध्यक्ष, सेवा भारती सैक्टर 29 चंडीगढ़ ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ ये हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनगिनत उपहार देते हैं। श्री अनूप सरीन, संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए सभी को प्रेरित किया और सेवा भारती द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सेवा भारती, सैक्टर 29, चंडीगढ़ से राकेश सेठी, उपाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से प्रदीप कुमार; महिंदर शर्मा; सुभाष चंद्र; रमेश गुप्ता; विजय जिन्दल; विशव गुप्ता; बी के जोशी; अशोक चौधरी; कुलदीप; नरेश गोयल; रघुवीर मित्तल; सतीश गुप्ता; पायलट सिंह; मानसी; मीनाक्षी; सविता; पुष्पा आदि की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »