ओये भोले ओये 2 का ट्रेलर लॉन्च

#bnnindianews

ओये भोले ओये 2 का ट्रेलर लॉन्च

रेडिसन होटल में आयोजित हुआ ट्रेलर लॉन्च ; फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मीडिया और प्रशंसकों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। यह पंजाबी कॉमेडी फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म में जगजीत संधू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और खास बात यह है कि वह पहली बार निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जग्जीत संधू और केवी ढिल्लों ने मिलकर किया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में स्टारकास्ट में जग्जीत संधू, सौम्या , धीरज कुमार , प्रदीप चीमा, संजी सोलंकी, अमृत एम्बी, इक्तार सिंह, जस ढिल्लों और प्रकाश गांधी ,जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
फिल्म की कहानी जमीन, पारिवारिक रिश्तों और हास्य से भरपूर ड्रामा पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि भोला अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए संघर्ष करता है, जबकि उसे करोड़ों रुपये का ऑफर दिया जाता है। फिल्म में कॉमेडी के साथ भावनात्मक और पारिवारिक पहलुओं को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान कलाकारों ने कहा कि दर्शकों को इस बार पहले से ज्यादा मनोरंजन, हास्य और दमदार कहानी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में फिल्म की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए उम्मीद जताई कि ‘ओए भोले ओए 2’ पंजाबी सिनेमा की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »