#bnnindianews
सेक्टर 30-बी में पानी की लो प्रेशर समस्या के समाधान के लिए नई पाइपलाइन का शुभारंभ
चंडीगढ़। सेक्टर 30-बी के मकान नंबर 1033 से 1044 तक, शिवशक्ति मंदिर के पास पिछले कई महीनों से चल रही पानी के लो प्रेशर की समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया। स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में नई पानी की लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर तरुणा यादविंदर मेहता विशेष रूप से मौजूद रहीं। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए उनका धन्यवाद किया और खुशी जाहिर की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि नई पाइपलाइन बिछने से पानी की सप्लाई में सुधार होगा और उन्हें राहत मिलेगी। पूर्व डिप्टी मेयर तरुणा यादविंदर मेहता ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
#पूर्वडिप्टीमेयर
#तरुणायादविंदरमेहता
#पार्षद
#वार्ड18