तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर अरुण सूद को बधाई, महासभा ने जताई खुशी

#bnnindianews तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर अरुण सूद को बधाई, महासभा ने जताई खुशी

चंडीगढ़, 06 मई। तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर शहर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उत्तर भारतीय महासभा के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी एवं उनका मुंह मीठा करवाया गया।

महासभा के चेयरमैन सोनू गुप्ता, अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रविंदर ठाकुर (महामंत्री), धीरज गुप्ता, सतीश जायसवाल, जावेद अंसारी, प्रकाश कुमार, उमेश कुमार, सुनीता सहित अन्य सदस्यों ने भाजपा की जीत पर खुशी जताई और इसे पार्टी की नीतियों व नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि देशभर में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन विकास और सुशासन की नीतियों की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा की जनहितकारी नीतियों और मजबूत नेतृत्व के प्रति लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »