निरंकारी भवन में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में दिखा भारी उत्साह

#bnnindianews*निरंकारी भवन में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में दिखा भारी उत्साह*

*रक्तदाता गुरचरण सिंह ने 35वीं बार किया रक्तदान*

*लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए करता रहता हूँ प्रेरित: गुरचरण सिंह*

चंडीगढ़:-संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में *‘मानव एकता दिवस’* के उपलक्ष्य में संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन की तरफ से निरंकारी भवन सेक्टर-30 चंडीगढ़ में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, इस मौके पर भारी संख्या में इस फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लेकर मानव सेवा की मिशाल कायम की|

इस मौके पर समाजसेवी गुरचरण सिंह, जो पिछले 30 सालों से लगातार रक्त दान करते आ रहे हैं, हमेशा की भाँति इस साल भी उन्होंने 35वीं बार रक्तदान किया और संकल्प लिया कि सतगुरु माता सुदिच्छा जी का आशीर्वाद रहा तो आगे भी ऐसी सेवा करते रहेंगे| उन्होंने कहा कि वे लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है, बल्कि शरीर को लाभ मिलता है और व्यक्ति निरोग रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि थैलेसीमिया मरीज छोटे- छोटे बच्चों के जीवन को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि किसी के जीवन को बचाने के लिए आगे आएं। रक्तदान करने से शरीर को लाभ मिलता है और व्यक्ति को किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »