नवरात्र मेला माता मनसा देवी: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष यातायात एडवाइजरी

#bnnindianews 

पंचकूला/ 18 मार्च :- पंचकूला में 19 से 27 मार्च तक माता मनसा देवी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले नवरात्र मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है। मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं और सभी वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार द्वारा एडवाइजरी के अनुसार पंचकूला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से पंचकूला आने वाले वाहन चालक मनसा देवी मंदिर मार्ग से न गुजरें। इसके स्थान पर उन्हें हाउसिंग बोर्ड वाला रास्ता चुनना होगा। मेले के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भारी वाहन जैसे बसें, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की पार्किंग की व्यवस्था कोहनी साहिब गुरुद्वारा से बाईं ओर मुड़कर थाना मनसा देवी के पास की गई है। इस दौरान मंदिर क्षेत्र में अन्य भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

 

वहीं छोटे वाहनों जैसे ऑटो और दोपहिया वाहनों की पार्किंग मनसा देवी गौशाला के पास बनी आम पार्किंग में की जाएगी। इसके अलावा सिंहद्वार से लेकर मंदिर परिसर तक किसी भी प्रकार के आम वाहन सड़क पर पार्क नहीं कर सकेंगे।

 

ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन या शटल सेवाओं का उपयोग करें। साथ ही मंदिर परिसर के आस-पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि जाम या किसी भी अन्य प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि नियमों का पालन कर सभी लोग सुगमता से माता के दर्शन का लाभ लेes सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »