गुरुद्वारा नानकसर साहब में सालाना समागम श्रद्धाभाव से आयोजित रागी जत्थों ने गुरबाणी से संगतों को किया निहाल – गुरुद्वारा नानकसर साहब

#BNNINDIANEWSचंडीगढ़:-चंडीगढ़ सेक्टर 28 स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहब में हर साल की तरह इस साल भी 50वा
सालाना समागम मनाया गया। इस सालाना समागम का समापन बड़े ही धार्मिक और सादगी पूर्ण तरीके से हुआ। बाबा गुरदेव सिंह ने बताया की संगत ने बहुत उत्साह से समागम में हिस्सा लिया। नानकसर कलेरा से आए बाबा लखा सिंह ने संगत को गुरबाणी के शब्दों से निहाल किया। इसके अतिरिक्त भाई बलविंदर सिंह रंगीला, दरबार साहब से रागी जगजीत सिंह, जगाधरी से भाई मनप्रीत और नरेंद्र सिंह जबकि गुरुद्वारा साहब सेक्टर 28 से बलजीत सिंह और चरणजीत सिंह रागी ने गुरवाणी से संगत को निहाल किया।

WhatsApp Image 2026 03 15 at 20.55.50संगत ने ब्लड डोनेशन कैंप में भी हिस्सा लिया। 50 के आसपास लोगों ने रक्त दान किया। गुरुद्वारा साहब के सालाना समागम में हर साल ब्लड डोनेशन कैंप लगता है। ब्रेड पकौड़ी, चाय, छोले कुलचे इत्यादि का लंगर भी बांटा गया और आयोजन के समापन पर शानदार लंगर का भी आयोजन किया गया।

शुरू से ही नानकसर गुरुद्वारा साहब में लंगर नहीं पकता। संगत अपनी इच्छा और सामर्थ्य से लंगर लेकर आती है और सभी मिलकर आनंद लेते हैं, समागम में धार्मिक और राजनीतिक व्यक्तियों ने अपना श्रद्धा और विश्वास के साथ हाजिरी लगवाई। जिनमें चंडीगढ़ शहर के सांसद मनीष तिवारी, पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, स्वर्ण सिंह अकाली दल से, सेक्टर 28 से पूर्व पार्षद दविंदर बबला, वर्तमान मनोनीत पार्षद धर्मेंद्र सैनी भाजपा के नेता संजय टंडन, पंचकूला से जैलदार अजय सिंह पूर्व पार्षद और सरोज गुलाटी माजरी पंचकूला से इत्यादि लोगों ने समागम में आकर कीर्तन दरबार का आनंद लिया।

बाबा गुरदेव सिंह ने कहा की दुनिया युद्ध की मार से त्रस्त है। हमारा धर्म और पथ चाहता है कि दुनिया में शांति और आपसी भाईचारा स्थापित हो। निर्दोषों की जान नहीं जानी चाहिए। दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और मेहनत से अपना जीवन यापन करें। यही पंथ का विचार और समाज के प्रति दायित्व है। बाबा जी ने संगत को धन्यवाद किया और प्रार्थना की कि अगले वर्ष भी समागम इसी तरह शांति उत्साह से पूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »