#bnnindianews चंडीगढ़:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक पहल पंजाब 100 ने अपने प्रमुख कार्यक्रम के सीज़न 4 के शुभारंभकी घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य पंजाब और आसपास के क्षेत्रों की 100 मेधावी लड़कियों को IIM तथा अन्य शीर्ष MBA संस्थानों में प्रवेश के लिए मुफ्त CAT कोचिंग और मेंटरशिप प्रदान करना है. इस संबंध में चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर 27 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें परियोजना की दृष्टि और प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान पंजाब 100 की वॉलंटियर ओशेशिन गोयल, जो IIM इंदौर की पूर्व छात्रा हैं, ने युवा महिलाओं के बीच नेतृत्व और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब 100 जैसी पहलें भविष्य की महिला नेताओं और सीईओ को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
पंजाब 100 के संस्थापक और IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र श्री सोनी गोयल ने परियोजना की प्रेरणा और यात्रा साझा करते हुए कहाः “आप एक संतरे में मौजूद बीजों की संख्या गिन सकते हैं, लेकिन एक बीज में मौजूद संतरे की संख्या नहीं गिन सकते। उसी तरह यदि किसी लड़की को सही अवसर और मार्गदर्शन मिल जाए, तो वह अनगिनत संभावनाओं और बदलाव की शुरुआत कर सकती है।” उन्होंने बताया कि पंजाब 100 के माध्यम से छात्राओं को CAT और अन्य MBA प्रवेश परीक्षाओं के लिए उच्च गुणवत्ता की कोचिंग, मेंटरशिप और करियर मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे IIM, SIBM, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स तथा अन्य प्रमुख बिजनेस स्कूलों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।
प्रयास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य श्री एम. आर. जिंदल ने बताया कि प्रयास सोसाइटी पिछले एक दशक से शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब 100 उन प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है जो महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकतीं. और यह उन्हें शीर्ष प्रबंधन संस्थानों की तैयारी का अवसर प्रदान करता है। इस पहल के अंतर्गत पिछले सीज़न में 7 छात्राओं ने CAT/MBA प्रवेश परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की और इस वर्ष देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में प्रवेश लेने जा रही हैं। इनमें शामिल हैं: – दिया गर्ग (एसएएस नगर), प्रतिष्ठा (अमृतसर), यशप्रीत (मलोट, मुक्तसर साहिब), सुहानी (गिद्दड़बाहा, मुक्तसर साहिब), ध्रुविका (जगराओं, लुधियाना), दिशा (लुधियान) सीजन 4 के लिए पंजीकरण शरू हो चके हैं।