एआईपीएल ने ग्लाडा को 137 करोड़ रुपये का पूरा ईडीसी चुकाया, लुधियाना में अब तक का सबसे बड़ा भुगतान

#bnnindianews

*एआईपीएल ने ग्लाडा को 137 करोड़ रुपये का पूरा ईडीसी चुकाया, लुधियाना में अब तक का सबसे बड़ा भुगतान*

लुधियाना- उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी एआईपीएल (एडवांस इंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड) ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा), पंजाब सरकार को 137 करोड़ रुपये का एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (ईडीसी) का पूरा और अंतिम भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही एआईपीएल ने अपनी सभी ईडीसी देनदारियां पूरी तरह निपटा दी हैं। यह भुगतान लुधियाना में किसी भी डेवलपर द्वारा किया गया सबसे बड़ा ईडीसी भुगतान माना जा रहा है।

इस भुगतान के साथ एआईपीएल के ड्रीम प्रोजेक्ट एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना के विकास में एक बड़ा और अहम पड़ाव पूरा हो गया है।

एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेमंत गुप्ता ने कहा, ग्लाडा को ईडीसी का पूरा भुगतान करना पंजाब में शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाता है। यह एआईपीएल की वैधानिक नियमों के पालन, वित्तीय अनुशासन और जिम्मेदार शहरी विकास पर हमारे फोकस को दर्शाता है। इससे होमबायर्स और निवेशकों का भरोसा भी और मजबूत होता है। हमें गर्व है कि हमने पूरे पंजाब में सबसे अधिक ईडीसी भुगतान करने वाले डेवलपर्स में से एक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

एआईपीएल को उम्मीद है कि ईडीसी के रूप में जमा की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा, आदर्श रूप से लगभग 50 प्रतिशत, एआईपीएल ड्रीमसिटी और इसके आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लगाया जाएगा। फिलहाल इस क्षेत्र में सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य सुविधाओं पर दबाव है। ऐसे में इन फंड्स का सही उपयोग कनेक्टिविटी, सेवाओं और कुल मिलाकर शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

एआईपीएल ड्रीमसिटी, लुधियाना 500 एकड़ से ज्यादा में विकसित की जा रही एक सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड टाउनशिप है। इसे भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक शहरी गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 200 से 2000 वर्ग गज तक के प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट, लग्जरी विला और सुव्यवस्थित इंडिपेंडेंट फ्लोर्स उपलब्ध हैं। प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाली और सामुदायिक सुविधाओं के जरिए संतुलित जीवनशैली पर खास जोर दिया गया है।

यह टाउनशिप सिधवां कैनाल रोड और फिरोजपुर रोड से जुड़ी दोहरी एंट्री के साथ शहर के प्रमुख इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है। यहां 7.4 एकड़ की झील, एआईपीएल क्लब एक्वा नाम का लाइफस्टाइल क्लब हाउस (जिसमें फिटनेस, डाइनिंग और मनोरंजन की सुविधाएं होंगी) और लगभग 20 एकड़ का प्रस्तावित कमर्शियल एरिया भी शामिल है, जो रिटेल, ऑफिस और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करेगा।

एआईपीएल ड्रीमसिटी में रेजिडेंशियल प्लॉट्स, बड़े विला और 2 व 3 बीएचके इंडिपेंडेंट फ्लोर्स उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग वर्ग के खरीदारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। प्रोजेक्ट में पर्यावरण संरक्षण, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और लंबे समय तक टिकाऊ विकास को प्राथमिकता दी गई है।

एआईपीएल पिछले तीन दशकों से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान में रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स विकसित कर चुकी है। मजबूत गवर्नेंस, समय पर डिलीवरी और ग्राहक-केंद्रित सोच के लिए पहचानी जाने वाली एआईपीएल भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध, टिकाऊ और भरोसेमंद प्रोजेक्ट्स विकसित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »