#bnnindianews
पंचकूला, 5 फरवरी 2026: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और जीवन रक्षा के लिए समय पर जांच और सही इलाज सबसे अहम है। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ पंचकुला द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि शुरुआती चरण में पहचान होने पर कैंसर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच पारस हेल्थ पंचकुला में कुल 1204 कैंसर मरीजों का सफलतापूर्वक डायग्नोसिस और इलाज किया गया।
कार्यक्रम में श्री मनप्रीत सिंह सूदन, आईपीएस, डीसीपी (क्राइम एंड ट्रैफिक) पंचकुला; श्री कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकुला तथा सुश्री सीमा चौधरी, पूर्व मेयर पंचकुला सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि समाज में फैली भ्रांतियों और डर के कारण कई मरीज देर से इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है।
पारस हेल्थ पंचकुला की ऑन्कोलॉजी टीम में डॉ. (ब्रिगेडियर) राजेश्वर सिंह (डायरेक्टर- ऑन्कोलॉजी); डॉ. अजय शर्मा (डायरेक्टर एवं एचओडी ऑन्कोलॉजी); डॉ. चित्रेश अग्रवाल (एसोसिएट डायरेक्टर- ऑन्कोलॉजी); डॉ. राजन साहू (एसोसिएट डायरेक्टर- ऑन्कोलॉजी); डॉ. जगनदीप विर्क (सीनियर कंसल्टेंट- ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी); डॉ. ईशान इलाहाबादी (सीनियर कंसल्टेंट- सर्जिकल ऑन्कोलॉजी); डॉ. रोमीता त्रेहन (सीनियर कंसल्टेंट- रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) शामिल थे। सभी ने कैंसर जागरूकता, ऑन्कोलॉजी केयर में नई तकनीकों और मरीज़ों के बेहतर इलाज के लिए मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण के महत्व पर फोकस करते हुए मेडिकल सेशन आयोजित किए। 50 से ज़्यादा कैंसर सर्वाइवर्स इस इवेंट में शामिल हुए और उन्होंने हिम्मत और लगन की अपनी बहुत ही व्यक्तिगत कहानियाँ साझा करके वहाँ मौजूद सभी लोगों को प्रेरित किया।
पारस हेल्थ पंचकुला की ऑन्कोलॉजी टीम ने मेडिकल सेशंस के माध्यम से कैंसर की शुरुआती पहचान, आधुनिक इलाज पद्धतियों और मल्टीडिसिप्लिनरी केयर के महत्व की जानकारी दी। अस्पताल में कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर पारस हेल्थ पंचकुला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई सिर्फ अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूकता, नियमित जांच और समय पर एडवांस्ड इलाज से कई ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं।
कार्यक्रम का भावुक और प्रेरणादायक पहलू कैंसर सर्वाइवर्स द्वारा अपने अनुभव साझा करना रहा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को नई उम्मीद मिली। कार्यक्रम का समापन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण इलाज को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।