चंडीगढ़ में धूमधाम से शुरू हुआ श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव

चंडीगढ़, 27 सितम्बर 2025 – श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में शनिवार को सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव शुरू हो गया। इस कथा आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

 

इस कथा आयोजन के पहले दिन आज विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने अपनी मधुर आवाज से चंडीगढ़ के लोगों का मन मोह लिया। उनकी कथा के दौरान पूरा चंडीगढ़ राधा-राधा और गोविंद-गोविंद की आवाज से गूंज उठा। महाराज की कथा के दौरान चंडीगढ़ वृंदावन में तब्दील हो गया और भगत प्रभु भगति में लीन होकर झूमने लगे।

 

article14188 1

 

 

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है, जो चंडीगढ़ के निवासियों को पूरे सात दिन वृंदावन से जोडकर रखेंगे। उन्होंने बताया कि कथा के बाद भजन गायकों द्वारा नित्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से परिवार सहित इस कथा में आने की अपील की।

 

article14188 2

 

 

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस कथा में बागेश्वर सरकार जी, राधा वल्लभ से मोहित मराल, चित्र विचित्र और जया किशोरी सहित अन्य संत भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, लाल जी पालना महोत्सव, दही हांडी उत्सव, होली उत्सव, सांझी स्वरूप, दशहरा का स्वरूप और विश्राम दिवस मनाया जाएगा।

 

इस अवसर पर मुनीश बाजाज, संदीप चुग, तनमे बंसल, हैप्पी और युवराज गुप्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »