धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान के विभिन्न प्रांतों के गवर्नरों से मुलाकात की। इस बातचीत में 16 गवर्नरों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत–जापान संबंधों को राज्यों और प्रांतों की साझेदारी के जरिए नई ऊंचाई देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदियों पुराने सभ्यतागत रिश्तों की शक्ति से समकालीन संबंध तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में शुरू पहल के तहत व्यापार, विनिर्माण, तकनीक, नवाचार, गतिशीलता, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे, पर्यटन, कौशल, सुरक्षा, संस्कृति, स्टार्टअप और एसएमई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मोदी ने जापानी गवर्नरों और भारतीय राज्य सरकारों से युवाओं और कौशल के आदान-प्रदान को बढ़ाने और जापानी तकनीक को भारतीय प्रतिभा के साथ जोड़ने की अपील की। गवर्नरों ने भी उप-राष्ट्रीय सहयोग को व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने के लिए आवश्यक बताया।